क्या खाली पेट दही खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:30

सुबह खाली पेट दही खाने के 4 फायदे

दही (Curd) खाना किसे पसंद नहीं होता। किसी शुभ कार्य के लिए भी जाते हैं, तो पहले दही का सेवन करते हैं। गर्मियों में तो दही खाने से बहुत लाभ भी मिलते हैं। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। वहीं अगर आप दही को चीनी के साथ खाते हैं, तो इससे कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में ग्लूकोज की कमी नहीं होती और पेट ठंडा बना रहता है। इसी तरह अगर आप खाली पेट दही का सेवन करते हैं, तो ये शरीर को और भी फायदे देता है और वो क्या फायदे होते हैं आइए जानते हैं।
सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे - Subah Khali Pet Dahi Khane Ke Fayde In Hindi
पेट को रखे ठंडा (Keep stomach cool) - खाली पेट दही के सेवन से पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है। जिन लोगों के शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी बनती है, उन्हें सुबह खाली पेट दही का सेवन करना चाहिए। यही नहीं दही से बनी छाछ का भी सेवन आप कर सकते हैं। इससे बहुत ठंडक मिलेगी।

दही करता है इम्यूनिटी बूस्ट (Curd boosts immunity) - सुबह खाली पेट दही खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता है। दही में गुड बैक्टीरिया पाया जाता है। जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। जिससे हम कई गंभीर बीमारी से बचे रह सकते हैं।

ग्लूकोज मिलता है (Glucose) - सुबह खाली पेट दही के सेवन से शरीर में आई ग्लूकोज की कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर सुबह खाली पेट दही खाते हैं, तो पूरे दिन आपको एनर्जी का एहसास होगा। इसलिए दही का सेवन खाली पेट अच्छा माना गया है।

पाचन क्रिया के लिए लाभदायक (Beneficial for digestion) - दही के सेवन से पाचन मजबूत होता है। अगर आप सुबह दही या छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया सही बनी रहती है। दही या छाछ खाने को पचाने में बहुत मदद करता है। इसलिए दही का सेवन जरूरी होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info